आज 2 अक्टूबर के अवसर पर विद्यालय परिसर में भारत के दो महान नायकों राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं भारत के दूसरे प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती मनाई गई।

लश्करी एकेडमी की प्रधानाचार्या श्रीमती कहकशां अयूब एवं विद्यालय की शिक्षिकाओं ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर आज के राष्ट्रीय पर्व की शुरुआत की। आज 2 अक्टूबर के अवसर पर विद्यालय परिसर में भारत के दो महान नायकों राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं भारत के दूसरे प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती मनाई गई। बच्चों द्वारा गांधी जी पर एक नाटक भी प्रस्तुत किया गया। जिसमें दिखाया गया कि किस प्रकार गांधी जी एक अहिंसक व्यक्ति थे और इसके साथ ही सभी बच्चों ने माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के स्वच्छ भारत मिशन के संकल्प को आत्मसात किया।

Comments

Popular posts from this blog

फेयरवेल समारोह: नई उड़ान की ओर

संविधान दिवस आज दिनांक 26 नवंबर को हमारे विद्यालय *'लश्करी एकेडमी'* में संविधान दिवस मनाया गया। इस अवसर पर भारतीय संविधान को अपनाने की वर्षगांठ पर विशेष आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत संविधान की प्रस्तावना के सामूहिक पाठ से हुई, जिसमें छात्रों, शिक्षकों और कर्मचारियों ने भाग लिया। यह पाठ हमारे संविधान के आदर्शों—न्याय, समानता, स्वतंत्रता और बंधुता—के प्रति हमारी प्रतिबद्धता को प्रकट करता है। विद्यालय की प्रधानाचार्या ने अपने संबोधन में संविधान दिवस के महत्व पर प्रकाश डाला और सभी से संविधान के प्रति जागरूक रहने और अपने अधिकारों और कर्तव्यों का निर्वाह करने की अपील की। जय हिंद!