लश्करी एकेडमी, मसौधा प्रिंसिपल महोदय ने सभी को स्‍वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई देते हुए अपने वक्तव्य मे कहाआज हम स्वतंत्रता की 78वीं वर्षगांठ मना रहे हैं। यह उस आजादी का जश्न है, जिसे हमारे स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों ने 200 वर्षों के संघर्ष के बाद प्राप्त किया था। इसी दिन ब्रिटिश हुकूमत की बेड़ियों में जकड़ी भारत मां को मुक्ति मिली थी। हम हमारे महान क्रांतिकारियों के बलिदान को याद कर उन्हें नमन करते हैं।स्वतंत्रता संग्राम में दिया गया ‘इंकलाब जिंदाबाद’ वह नारा है, जिसने प्रत्येक भारतीय की रग में आजादी के लिए जोश भर दिया था। हमारे क्रांतिकारियों के विचार हमें देश के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को गंभीरता से निभाने के लिए प्रेरित करते हैं।हमें भाषा, क्षेत्र, धर्म और जाति के भेदभाव को मिटाकर अपने देश की प्रगति और समृद्धि के लिए एकजुट होकर काम करना चाहिए और हमारे सांस्‍कृति और सामाजिक मूल्‍यों को संजोकर रखना चाहिए।हम "सत्यमेव जयते" के संदेश पर चलकर अपने विचारों और कर्मों में सच्चाई और न्याय की अनिवार्यता समझें और राष्ट्र और समाज के विकास में योगदान दें। आइए, स्वतंत्रता दिवस इस संकल्प को आत्मसात करें और भारत को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए कंधे से कंधा मिलाकर कार्य करें।जय हिंद!

Comments

Popular posts from this blog

फेयरवेल समारोह: नई उड़ान की ओर

"20 अगस्त: राष्ट्रीय वैज्ञानिक चेतना दिवस - विज्ञान की दुनिया को जानने का दिन"

"एक स्कूल, एक चपरासी और एक आईएएस अफसर"